Search

 
 
 

धनबाद : होली में चलेगी तीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

 
Dhanbad : होली के अवसर पर यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में शालीमार से दरभंगा एवं गोरखपुर के लिए तथा टाटा से छपरा के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

   शालीमार-दरभंगा-शालीमार होली स्पेशल सुपरफास्ट

02827 शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 16 मार्च को शालीमार से 15.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 10.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में 02828 दरभंगा-शालीमार होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन दिनांक 17 मार्च को दरभंगा से 21.05 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगलेे दिन 15.15 बजे शालीमार पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर रूकेगी.

   शालीमार-गोरखपुर-शालीमार स्पेशल सुपरफास्ट

गाड़ी संख्या 02883 शालीमार-गोरखपुर होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 16 मार्च को शालीमार से 20.20 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 02884 गोरखपुर-शालीमार होली. स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 20 मार्च को गोरखपुर से 13.15 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 09.30 बजे शालीमार पहुंचेगी. ट्रेन संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया, भोजूडीह, गोमो, कोडरमा, गया, सासाराम, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, मउ, भटनी, देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी.

  टाटा-छपरा-टाटा होली स्पेशल सुपरफास्ट

गाड़ी संख्या 08181 टाटा-छपरा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 17 मार्च को टाटा से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 02.05 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में 08182 छपरा-टाटा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 20 मार्च को छपरा से 00.50 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 16.00 बजे टाटा पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन पुरुलिया, जॉयचंडी पहाड़, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही