Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: फाइलेरिया की तीन गोली लोगों को बचाएगी विकृति से :  सिविल सर्जन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में 10 से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन चलाया जाएगा. इस अभियानके तहत 10 फरवरी को 2231 बूथों पर 26 लाख से अधिक लोगों को 4468 स्वयंसेवक दवा खिलाएंगे. वही छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक प्रशासक घर घर जा कर डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाएंगे. यह जानकारी सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने कार्यालय के सभगार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग ने जिले के आठ प्रखंड के 16 गांवों में 4800 लोगों की रात्रि में जांच कर नाइट ब्लड सैंपल लिया था. उसमें 129 पॉजिटिव स्लाइड मिले, जो चिंता का विषय है. फाइलेरिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. इसकी तीन गोली खाने के लिए जनता सहयोग नहीं कर रही है, जबकि इससे बचाव के लिए दवा खाना अत्यंत जरूरी है. उन्होंने कहा कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन   के तहत 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य है. अभियान को सफल बनाने के लिए 332 सुपरवाइजर भी क्रियाशील रहेंगे. 10 से 25 फरवरी तक सभी सीएचसी, पीएचसी, सदर अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रेलवे अस्पताल, सेंट्रल हॉस्पिटल, सहित बीसीसीएल के सभी अस्पतालों में सुबह 10 बजे से संध्या 4 तक यह दवा उपलब्ध रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही