Search

धनबाद :  मेमको मोड़ पर अवैध बालू व स्टोन चिप्स लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिला खनन टास्क फोर्स ने खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया. खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि मेमको मोड़ के पास टास्क फोर्स की टीम ने अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर और अवैध स्टोन चिप्स लदा एक ट्रेक्टर को जब्त किया. तीनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए बरवाअड्डा थाना को सौंप दिया गया. जांच दल की अगुवाई खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक कर रहे थे. टीम में सुमित कुमार प्रसाद, बसंत उरांव, विजय करमाली व पुलिस के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-a-conspiracy-going-on-in-jharkhand-to-erase-the-existence-of-dalits-and-tribals-by-converting-them-babulal-marandi/">झारखंड

में दलित-आदिवासियों का धर्मांतरण कर उनका अस्तित्व मिटाने की साजिश चल रही है : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//