Search

 
 
 

धनबाद : मुगमा की लखीमाता कोलियरी में विस्फोट से तीन मजदूर घायल

 

कोलियरी प्रबंधन ने घटना से किया इनकार

Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की लखीमाता कोलयरी में बुधवार की सुबह खदान के अंदर बारूद का विस्फोट होने से वहां कार्यरत 3 ये अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रबंधन ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया. हालांकि, प्रबंधन ने ऐसी किसी घटना इनकार किया है. घटना लखीमाता कोलियरी की अंडरग्राउंड खदान में घटी. कोलियरी में तैनात कुछ कर्मियों ने बताया कि बीते मंगलवार की रात कोयला निकालने के लिए खदान में 45 बारूद का विस्फोट किया जाना था. माइनिंग अधिकारी बारूद लेकर खदान में घुसे और विस्फोट किया. साथ ही इसकी सूचना ईसीएल कार्यालय को भी दी. बुधवार की सुबह तीन मजदूर ड्रिल करने खदान के उक्त स्थान पर पहुंचे. जैसे ही उनलोगों ने ड्रिल मशीन लगाकर जमीन में ड्रिलिंग शुरू  की, तभी जोरदार विस्फोट हुआ और तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. कर्मियों ने बताया कि मंगलवार की रात जो 45 बारूद का विस्फोट किया गया था उसमें एक बारूद का विस्फोट नहीं हुआ. बुधवार की सुबह ड्रिल करने के दौरान बचा बारूद विस्फोट कर गया, जिसकी चपेट में आकर सुरेश मुंडा, कुलदीप सिंह व मनाल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए ईसीएल के सांकतोडिया अस्पताल भेजा गया है. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-nishikant-scared-of-public-opposition-in-the-area-deployed-bouncer-for-protection-of-family-members/">देवघर

: क्षेत्र में जनता के विरोध से डरे निशिकांत, परिजनों की सुरक्षा में लगाया बाउंसर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही