Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में छात्र-छात्रा का गला रेता, एक की मौत

 
Dhanbad: जिला के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पोलाडीह के पास छात्र-छात्रा की गला रेतने की घटना सामने आयी है. घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हुई है. जहां एक बाउंड्री के अंदर इंटर की छात्रा निशा कुमारी महतो और इंटर का ही छात्र विशाल रजवार का गला रेत दिया गया. इस घटना में छात्रा निशा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर अवस्था में छात्र विशाल कुमार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें -गैंगरेप">https://lagatar.in/high-court-justice-takes-cognizance-of-suicide-of-bau-student-hurt-by-gangrape/">गैंगरेप

से आहत BAU छात्रा की आत्महत्या पर हाईकोर्ट के जस्टिस ने लिया संज्ञान

लहूलुहान अवस्था में बरामद हुए युवक और युवती

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पोलाडीह के बाउंड्री के पीछे लहूलुहान अवस्था में निशा पड़ी हुई थी. जबकि विशाल भी तड़प रहा था. इसपर आसपास के लोगों की नजर पड़ी. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद दोनों को अस्पताल लाया गया. यहां जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने छात्रा निशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि छात्र विशाल का इलाज जारी है. दोनों की उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है. युवती यादवपुर प्लस टू स्कूल में इंटर की छात्रा है और युवक राजगंज इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है. घटना की सूचना घरवालों को दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इसे भी पढ़ें -केजरीवाल">https://lagatar.in/supreme-court-will-give-order-on-kejriwals-interim-bail-on-may-10/">केजरीवाल

की अंतरिम जमानत को लेकर 10 मई को आदेश सुनायेगा सुप्रीम कोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही