Search

 
 
 

धनबाद : रंगोली, चित्रांकन व निबंध के जरिए बच्‍च‍ियों ने बताया योग का महत्‍व

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-kovid-testing-vaccination-workers-and-data-operators-adamant-on-strike/">(Dhanbad)

के कोला कुसुमा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 20 जून को रंगोली, चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसका विषय था योग से रिश्ता . बच्‍च‍ियों ने कागज के टुकड़े पर योग के आसनों में रंग भरे. वहीं, निबंध के जरिए योग के महत्‍व को समझाया. प्रतियोगिता में स्‍कूल की करीब 80  छात्राओं ने भाग लिया. यह आयोजन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया था. केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकारनाथ पांडेय ने बताया कि मंगलवार को मनाए जाने वाले 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम "मानवता के लिए योग" रखा गया है. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. स्कूल की प्राचार्य सह वार्डन मोनिका भट्टाचार्य ने कहा कि योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करने की जरूरत है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम सुबह 7 बजे से पतंजलि योग केंद्र, भूली में होगा. इसके तहत पदयात्रा, योग शिविर व परिचर्चा सह प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा. कार्यक्रम में  क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्‍चे समेत अन्‍य लोग भाग लेंगे. प्रतियोगिता के मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद के क्षेत्रीय प्रचार सहायक राजकिशोर पासवान, सारिका कुमारी, कुमारी पुष्पा, सुमन कुमार सहित अन्‍य शिक्षक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-18-express-trains-including-ganga-damodar-patliputra-jan-shatabdi-maurya-canceled/">धनबाद

: गंगा दामोदर, पाटलि‍पुत्र, जनशताब्‍दी, मौर्य सहित 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही