Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  होली के दिन तेज़ हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  सात मार्च से झारखंड के पश्चिमी भाग से बादल दस्तक देने लगेंगे. 8 मार्च को पूरे राज्य में आसमान पर बादल छा जाएंगे. धनबाद एवं संताल के क्षेत्रों में भी होली के दिन गर्जन के साथ वज्रपात और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में होली के दिन मौसम असामान्य रहने की पूरी संभावना है.

  लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं

एक ओर जहां मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने होली के दिन मौसम बिगड़ने के संकेत दिए हैं तो वहीं वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने छह मार्च को रिपोर्ट जारी कर बताया है कि गर्जन व वज्रपात की संभावना उसी क्षेत्र में होती है, जहां से बादल पार होते हैं. मौसम में आकस्मिक परिवर्तन को लेकर लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर मौसम होली के त्योहार में खलल नहीं डालेगा. आनंद ने बताया कि होली के दिन से प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी.

    धनबाद के न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि

पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार सात मार्च को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. होली के दिन तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है. होली के दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही