Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी स्टेशन पर टिकट दलाल ने महिला व उसके भतीजे को पीटा II समेत 2 खबरें

 
Chirkunda : कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पप टिकट दलालों का कब्जा है.  शुक्रवार की सुबह तत्काल टिकट के लिए पहले नंबर लगाने वाले महिला व उसके भतीजे के साथ दलालों ने जमकर मारपीट की. इस संबंध में महिला संगीता देवी ने चिरकुंडा थाना में लिखित शिकायत की है. महिला ने कहा कि उसने तत्काल टिकट लेने के लिए आरक्षण काउंटर पर पर्ची पर अपना नाम लिखा था. शुक्रवार की सुबह पांच बजे जब वह अपने भतीजे संकज कुमार के साथ काउंटर पर पहुंची, तो देखा कि टिकट दलालों द्वारा सकी पर्ची को फाड़कर दूसरी लिस्ट टांग दी गई है. विरोध करने पर दलालों ने उसे और उसके भतीजे को मारा-पीटा.  इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि शनिवार की सुबह से आरक्षण काउंटर पर आरपीएफ की तैनाती होगी.

चिरकुंडा में स्कूटर से अवैध बालू ढुलाई को लेकर मारपीट

Chirkunda : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सुंदर नगर स्थित बालू घाट पर शुक्रवार की सुबह अबैध बालू ढुलाई को लेकर सुंदर नगर निवासी संजय सिंह और शंभु बाउरी के बीच जमकर मारपीट हो गई. वारदात में संजय सिंह को गहरी चोट लगी है. उसकी हालत गंभीर बताई जाती है. दोनों को निरसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि  एनजीटी लागू होने के बाद भी सुंदर नगर घाट से बालू की तस्करी बदस्तूर जारी है. बालू को लेकर अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते थे. पर शुक्रवार की सुबह खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें संजय सिंह की गर्दन पर हथियार से वार किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों स्कूटर पर अवैध बालू ले जाकर बेचते हैँ. संजय का मोबाइल आज बंद रहने के कारण जहां माल गिराता था. वहां पर शम्भू बालू गिरा दिया,  इसी को लेकर मारपीट हुई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cm-laid-the-foundation-stone-of-matkuria-ara-mor-flyover-online/">धनबाद

: सीएम ने मटकुरिया-आरा मोड़ फ्लाईओवर का किया ऑनलाइन शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही