Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  विधायक ढुल्लू महतो का ही आदेश मानेगी टाइगर फोर्स सिंदरी कमेटी

Advertisement
Advertisement
Sindri :  सिंदरी (Sindri) टाइगर फोर्स कार्यालय सिंदरी में रविवार 3 जुलाई को टिंकु महतो की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई. संचालन सपन बनर्जी ने किया. बैठक में संगठन के पुनर्गठन तथा विस्तारीकरण पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि टाइगर फोर्स के केन्द्रीय अध्यक्ष सह बाघमारा विधायक दुल्लु महतो के ही दिशा निर्देश पर संगठन काम करेगा. सिंदरी के हर्ल कारखाना, एसीसी प्रबंधन तथा टासरा प्रोजेक्ट की जो लड़ाई अधूरी रह गई है, उसे पूरा करने की जिम्मेवारी नई कमेटी पर होगी. सिंदरी सहित पूरे जिले में मजदूरों का शोषण, दोहन तथा अत्याचार के खिलाफ फिर से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी. वक्ताओं में अवधेश पासवान, अजय सिन्हा, टिंकू महतो, संजु महतो, प्रेम महतो, हेजल- बिन-हरु, सुनील चौधरी, कैलाश गुप्ता, अनुप साव, सपन बनर्जी, संजीव मोदक, मुकेश सिंह,संदीप शर्मा, अमित पासवान, जयदेव कुम्हार, राकेश चौधरी, प्रिंस पासवान, वेदप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, सुशील, निषाद आदि शामिल थे. बताया जाता है कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के सबसे करीबी माने जाने वाले धर्मजीत सिंह ने पिछले दिनों टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. इस इस्तीफे से विधायक ढुल्लू महतो को तगड़ा झटका लगा है.   टाइगर फोर्स में खलबली मची हुई है. संगठन की मजबूती और विस्तार में धर्मजीत सिंह का अहम योगदान रहा है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही