Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मजदूरों के हक की लड़ाई तेज करेगा टाइगर फोर्स

Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-young-and-young-artists-tied-the-knot-with-dance-music-comedy-and-mimicry/">(Dhanbad)

जिले के सिंदरी स्थित टाइगर फोर्स कार्यालय में 3 जुलाई को कमेटी की बैठक हुई. इसमें संगठन के पुनर्गठन व विस्तारीकरण पर चर्चा हुई. सदस्‍यों ने कहा कि टाइगर फोर्स के केंद्रीय  अध्यक्ष बाघमारा विधायक दुल्लू महतो के दिशा-निर्देशन में संगठन जन समस्‍याओं के समाधान की दिशा में काम कर रहा है. हर्ल कारखाना, एसीसी प्रबंधन व टासरा प्रोजेक्ट के मजदूरों के हक के लिए शुरू किए गए संघर्ष को पूरा करने की जिम्मेवारी नई कमेटी पर होगी. इसके साथ ही पूरे जिले के मजदूरों के शोषण व अत्याचार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी. अवधेश पासवान, अजय सिन्हा, टिंकू महतो, संजू महतो, प्रेम महतो, हेजल बिनहरू, सुनील चौधरी, कैलाश गुप्ता, अनूप साव आदि ने विचार व्‍यक्‍त किए. ज्ञात हो कि विधायक ढुल्लू महतो के करीबी माने जाने वाले धर्मजीत सिंह ने पिछले दिनों टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे संगठन में खलबली मची हुई है. टाइगर फोर्स को मजबूती दिलाने और इसे विस्तार करने में धर्मजीत सिंह का अहम योगदान रहा है. मौके पर सपन बनर्जी, संजीव मोदक, मुकेश सिंह,संदीप शर्मा, अमित पासवान, जयदेव कुम्हार, राकेश चौधरी, प्रिंस पासवान, वेदप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, सुशील निषाद आदि‍ मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-park-market-chamber-of-commerce-opposed-parking-charge/">धनबाद:

पार्क मार्केट चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया पार्किंग चार्ज का विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही