Search

 
 
 

धनबाद : जयंती पर याद किये गये तिलक और आज़ाद

 
रामकनाली में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन, मणिपुर की घटना की हुई निंदा
Katras : रामकनाली कोलियरी के पार्श्वनाथ उद्यान (ग्रीन पार्क) में रविवार 23 जुलाई को महान क्रांतिकारी व स्वाधीनता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद और बालगंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई. मजदूर नेता सह झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. [caption id="attachment_708885" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/AZAD-JAYANTI-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> पार्क में स्थित चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते लोग[/caption] श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मणिपुर की शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए दोषीयों को फांसी की‌ सजा और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने और मणिपुर के मुख्यमंत्री को अविलंब पद से हटाने की मांग की. जयंती समारोह को केन्द्रीय सचिव बीसीकेयू सह झामुमो नेता कंचन महतो, अधिवक्ता भैरवनाथ महतो, अमृत महतो, रामदास भुईयां, झामुमो पंचायत कमिटी अध्यक्ष संजय महतो,पंचायत कमिटी सचिव संदीप कुमार बाउरी, अमर कुमार बाउरी, हरीश कुमार बाउरी, उदय राजवार, समर बाउरी, करण भुइंया ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mla-dhulmu-mahato-addressed-the-workers-conference/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विधायक ढ़ुल्लू महतो ने कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही