Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पहले प्रयास में तिलातांड के गौरव को नीट में पायी सफलता

कतरास : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कतरास तिलातांड न्यू कॉलोनी क्वार्टर नंबर -330 के रहने वाले बीसीसीएल कर्मी महेंद्र ठाकुर के नाती गौरव कुमार को पहली प्रयास में सफलता मिली है. नीट 2023 के ऑल इंडिया जर्नल रैंक में 15804, कैटिगरी रैंक -6506 व नेट मार्क्स 625 आउट 720, परसेंटेज -99.1979284 हासिल किया. गौरव की इस सफलता पर उनके नाना - नानी व मामा धर्मेंद्र ठाकुर के अलावा परिजनों में खुशी का माहौल हैं. गौरव की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर सिनिडीह में हुई. इसके बाद पटना जाकर मेडिकल की तैयारी की. बचपन से ही गौरव का सपना डॉक्टर बनने का था. गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना - नानी, मामा व गुरुजनों को दिया हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668763&action=edit">धनबाद

: मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही