Search

 
 
 

धनबाद : राज्य सरकार की विदाई का समय आ गया है- ढुल्लू महतो

 

आमसभा में सरकार व बीसीसीएल पर बरसे बाघमारा विधायक

Katras : सिजुआ नागरिक समिति की आमसभा सोमवार को सिजुआ 22/12 बस्ती‌ में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार और बीसीसीएल अधिकारियों पर जककर हमला बोला. कहा कि राज्य सरकार के दागदार चेहरे से जनता वाकिफ हो चुकी है. राज्य की मौजूदा सरकार की विदाई का समय आ चुका है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर वह बीसीसीएल के अधिकारियों से वार्ता करेंगे. यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो बीसीसीएल का चक्का जाम करेंगे. बीसीसीएल के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों को उनकी औकात बताई जाएगी. धनबाद जिले में पूर्व एसएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस और झामुमो के गठजोड़ से कोयले की लूट मची थी. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पानी, बिजली, विस्थापन, पुनर्वास सहित सभी समस्याओं का जल्द समाधान‌ होगा. आमसभा में भाषण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जलाल अंसारी, अंसारूल अंसारी, सिजुआ नागरिक समिति के संयोजक सुरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, हंजला बिन हक, नंद दुलाल सेनगुप्ता, धर्मेंद्र महतो, मनीर अंसारी, रामेश्वर राम, बाबर अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-abvp-representatives-met-bbmku-vice-chancellor-pointed-out-the-shortcomings-of-the-examination/">धनबाद

: अभाविप के प्रतिनिधि बीबीएमकेयू के कुलपति से मिले, गिनायीं परीक्षा की खामियां 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही