Search

धनबाद: चुनाव कहां से लड़ेंगे, समय बताएगा : जयराम महतो

तोपचांची के हटिया मैदान में की महाधिवेशन को सफल बनाने की अपील

Topchachi: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का प्रथम महाधिवेशन 18 जून को बलियापुर में होगा. महाधिवेशन की सफलता के लिए शनिवार 17 जून को को तोपचांची प्रखंड के हटिया मैदान में बैठक हुई. बैठक में जयराम महतो भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि बलियापुर में महाधिवेशन होगा, जिसे सफल बनाने के लिए बैठक बुलाई गई है. उन्होंने महाधिवेशन को सफल बनाने की अपील की. कहा कि बैठक में तोपचांची प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के युवा मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि महाधिवेशन में चुनाव सहित अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा होगी. चुनाव टुंडी से लड़ेंगे या डुमरी से, संवाददाताओं के इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह थोपा हुआ लीडर नहीं बनना चाहते. वर्तमान समय की जो मांग होगी, उसी पर विचार किया जाएगा. बैठक में हेमलाल महतो, फरजान खान, महेश दूबे, संतोष महतो, विशाल महतो, लोबिन महतो, जय जगन्नाथ, तुला महतो, जगदीश प्रसाद महतो, चोला राम महतो,  भुनेश्वर महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp