Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीआईटी सिंदरी में पीएचडी छात्रों को दिए शोध पत्र लिखने के टिप्स

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बीआईटी सिंदरी में पीएचडी के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए 14 से 18 फरवरी तक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. कार्यशाला में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र लिखने के संबंध में टिप्स दिए गए. कार्यशाला के दूसरे दिन 15 फरवरी को बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो डॉ मुरली मनोहर और एनआईटी पटना के प्रो डॉ माहेश्वरी प्रसाद सिंह ने शोध लेखन की तैयारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया. दोनों वक्ताओं ने शोध में समस्या और उनके समाधान के साथ प्रभावी शोध पत्र लिखने के तरीके और विभिन्न लेखन कौशल की जानकारी दी. साथ ही शोध के लिए व्यापक अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया. कार्यशाला को बीआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अब्दुल कलाम ने भी संबोधित किया. कार्यशाला का आयोजन बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग और इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कोलकाता सेक्शन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है, जिसमें डॉ एके चौधरी और प्रो एम रहमान की अहम भूमिका रही. कार्यशाला का संचालन पूनम कुमारी और निशा कुमारी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही