Search

 
 
 

धनबाद : विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

 

कुमारधुबी होती हुई चिरकुंडा पहुंची, गूंजे भारत माता की जय के नारे

Nirsa : निरसा के पंडरा मोड़ से 14 अगस्त सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा झंडा लगाना है. इस उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. तिरंगा यात्रा पंडरा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से निकली व निरसा बाजार, बेलचढी, मुगमा, कुमारधुबी होते हुए चिरकुंडा पहुंची. तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय आदि नारा लगा रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही