Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी

Advertisement
Advertisement
Nirsa : धनबाद (Dhanbad) जिले के चिरकुंडा में दहेज की खातिर नव विवाहिता की जान चली गई. ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर राखी धीवर (22 वर्ष) ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकपाड़ा स्थित अपने मायके में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया है. घटना 6 सितंबर की दोपहर की है. राखी धीवर की मां ने उसके पति पति राज धीवर, सास व ससुर के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है. आवेदन में उसने आरोप लगाया है दहेज के बेटी को ससुराल में मानसिक व शरीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मां ने बताया कि राखी की शादी इसी साल तीन मई को धनबाद के कोलाकुसुमा निवासी राज धीबर से हुई थी. दहेज में पांच लाख रुपये देने की बात थी. शादी के समय दो लाख और उससे कुछ दिन पहले एक लाख रुपये दिए गए थे. बाकी रकम जल्द देने की बात थी. इसके बावजूद दो लाख रुपए के लिए बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके साथ मारपीट की जाती थी. तंग आकर मंगलवार को वह मायके चली आई. दोपहर में शौचालय में जाकर बांस के सहारे साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-document-verification-in-affiliated-colleges-of-bbmku-from-september-8/">धनबाद:

बीबीएमकेयू के संबद्ध कालेजों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 सितंबर से [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही