Search

 
 
 

धनबाद:  अंग्रेजी सीखने के लिए उसी भाषा में सोचें : मैत्रेयी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज धनबाद के भुदा कैंपस में अंग्रेजी विभाग द्वारा 7 जनवरी को गुरु नानक देव लेक्चर सीरीज के अंतर्गत “अक्वाइरिंग अ टारगेट लैंग्वेज : इंग्लिश” पर एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता प्रिंसिपल कंसलटेंट एवं मेंटर क्विल पब्लिशिंग एंड एडिटोरियल सर्विसेज की मैत्रेयी चटर्जी ने सुनने, बोलने पढ़ने और लिखने के महत्व को बताया. उन्होंने बेहतर अंग्रेजी सीखने के लिए विद्यार्थियों को अंग्रेजी में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने टेक्नोलॉजी जैसे पॉडकास्ट, ऑडियोबुक, अंग्रेजी गाने और सिनेमा का सही उपयोग करने को कहा. कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष सरदार आरएस चहल ने ज़्यादा-से-ज़्यादा किताबें पढ़ने की सलाह दी. कार्यक्रम का संचालन डॉ वर्षा सिंह ने किया. प्रो अमरजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर कॉलेज शासी निकाय के सेक्रेटरी सरदार दिलजौन सिंह ग्रेवाल, बैंक मोड़ कैंपस की प्रोफेसर इन चार्ज प्रो रंजना दास, प्रो दीपक कुमार, डॉ वर्षा सिंह (कार्यक्रम संचालक),  प्रो नीता ओझा,  प्रो संजय सिन्हा, प्रो सरिता मधेशिया, प्रो दलजीत सिंह, प्रो चिरंजीत अधिकारी, प्रो साधना सिंह, प्रो स्नेहल गोस्वामी, प्रो अभिषेक सिन्हा, प्रो पीयूष अग्रवाल, घनिष्ठा वर्मा, सुरभि कश्यप, नमीता कुमारी और अरनब सारखेल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही