Search

 
 
 

धनबाद : भूली में जल संकट के विरोध में पानी टंकी पर चढ़कर धरना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-people-upset-due-to-lightning-in-chirkunda-in-the-mood-of-jmm-movement/">(Dhanbad)

के भूली क्षेत्र में जल संकट के विरोध में वार्ड 15 के पूर्व पार्षद रणजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने अनोखा आंदोलन शुरू किया है. सभी घरों में सप्‍लाई का पानी पहुंचाने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद ने 26 जून को पानी टंकी पर चढ़कर धरना शुरू किया है. बुधनी हटिया के समीप जल मीनार पर शुरू किए गए नायाबद तरीके के धरने की पूरे भूली क्षेत्र में चर्चा है.इलाके के बड़ी संख्‍या में लोग उन्हें देखने पहुंच रहे हैं और आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. धरना पांच दिनों तक चलेगा. पूर्व घोषणा के अनुसार, पूर्व पार्षद रणजीत कुमार रविवार की सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गए और धरना शुरू किया. मजिस्ट्रेट के साथ प्रशासन की टीम उन्हें रोकने पहुंची, लेकिन उससे पहले ही वे पानी टंकी पर चढ़ चुके थे. मजिस्ट्रेट ने उन्हें टंकी से उतरने का आग्रह किया, लेकिन बिल्लू ने यह कहते हुए पानी टंकी से उतरने से इनकार कर दि‍या कि जब तक जब तक कोई सक्षम अधिकारी ने आएगा, तब तक धरना जारी रहेगा. पूर्व पार्षद ने कहा कि धरना पांच दिवसीय है. प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पानी टंकी पर चढ़कर नगर निगम जिला, प्रशासन और पीएचडी के खिलाफ धरने पर रहूंगा.

टंकी पर धरना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी

पूर्व पार्षद बि‍ल्‍लू ने धरना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर धनबाद नगर निगम और जि‍ला से पूरे इलाके में घरों तक पाइप के जरिए जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है. उन्‍होंने कहा कि भूली में जल मीनार का निर्माण 10 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है. इससे लोगों को पानी की भारी किल्‍लत झेलनी पड़ रही है. पूर्व पार्षद ने कहा कि अगर विभाग जल्‍द संज्ञान नहीं लेता है, तो आगे के आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार कर रखी है, जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-breeding-and-selling-of-colorful-fish-will-make-women-self-sufficient/">धनबाद

: रंगीन मछलियों की ब्रीडिंग और बिक्री से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही