Search

 
 
 

धनबाद: स्वच्छ्ता पखवाड़ा के तहत चलाया गया तंबाकू निषेध अभियान

 
Maithan :  एग्यारकुंड उत्तर पंचायत में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 9 मई मंगलवार को तंबाकू निषेध जागरुकता अभियान चलाया गया. मुखिया काकुली मुखर्जी के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी वार्डों में घूम-घूम कर तंबाकू के प्रति लोगों को जागरूक किया. कहा कि तंबाकू के लगातार सेवन से गंभीर बीमारी होती है, जो जानलेवा भी हो सकती है. इसीलिए इसके सेवन से बचें. मौके पर पंसस वंदना रविदास, उपमुखिया मौसमी घोष, सुष्मिता हेम्ब्रम, रविंद्र राय, बोटे कृष्ण मल, कल्याणी देवी, पापाई घोष, असीम बाउरी, नंदो घोष, कपिल राम, सुजीत गोराई आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही