Search

 
 
 

धनबाद : कल पीएम मोदी रेलवे को देंगे 85 हजार करोड़ की सौगात

 
  • पूर्व मध्य रेलवे के हिस्से में आएगा 13 हजार 228 करोड़
  • धनबाद रेल मंडल से गुजरेगी दूसरी वंदे भारत रांची-वाराणसी
  • सभी योजनाओं का पीएम करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन
Dhanbad : 12 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय रेलवे को 85 हजार करोड़ की सौगात देंगे. इससे पहले एक मार्च को 35 हजार 747 करोड़ की सौगात दिए थे. 12 दिनों में दूसरी बार रेलवे को कई बड़ी योजनाओं की सौगात दिए जाने से अधिकारियों-कर्मियों के साथ-साथ आम जनता के बीच खुशी की लहर है. 85 हजार करोड़ में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के हिस्से में 13 हजार 228 करोड़ रुपये आएगा. जिससे रेलवे की कई योजनाएं पूरी होगी. 27 जून 2023 को रांची-पटना के बीच चलने के बाद धनबाद रेल मंडल से गुजरनेवाली वंदे भारत दूसरी ट्रेन होगी. हालांकि दूसरी वंदे भारत रांची से खुलने पर बोकारो के बाद धनबाद रेल मंडल में सिर्फ कोडरमा में रूकेगी. यह ट्रेन चंद्रपुरा-गोमो-पारसनाथ होकर वाराणसी तक चलेगी. पहली वंदे भारत रांची से खुलकर बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-गया होकर पटना जाती है. इसके अलावा कई रेल परियोजनाओं का पीएम मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखायेंगे. उक्त बातें रविवार को डीआरएम कार्यालय के सभागार में एडीआरएम अमित कुमार ने पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही.

धनबाद समेत 74 रेल मंडलों में 1500 से अधिक स्टॉल खुलेंगे

एडीआरएम ने कहा कि पीएम मोदी 12 मार्च को विभिन्न रेल मंडलों से गुजरनेवाली 10 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ भारतीय रेलवे में 6000 रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. रेलवे लाइन का दोहरीकरण, विद्युतीकरण, वर्कशॉप, लोकोशेड, गुड्स शेड आदि कई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. डीएफसी कंट्रोल सेंटर भी बनेंगे. धनबाद समेत 74 रेल मंडलों में 1500 से अधिक वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल, 35 रेल कोच रेस्टोरेंट और 975 लोकेशनों पर सोलर पावर स्टेशन व सर्विस बिल्डिंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे. अभी देशभर में 82 वंदे भारत ट्रेन चल रही है.

ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 से घटकर हुआ 10 रुपये

10 मार्च से ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 रुपये से घटाकर 10 कर दिया गया है, जो कोरोना काल से 50 रुपये था. न्यूतम किराया 10 से 50 रुपये बढ़ने पर यात्रियों में काफी आक्रोश था. इस संबंध में कई बार किराया घटाने को लेकर रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय, डीआरएम व जीएम को पत्र लिखा गया था. यात्रियों की मांग पर न्यूनतम किराया लोकसभा चुनाव से पहले 30 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दिया गया. रविवार को जो यात्री चंद्रपुरा, गोमो, बराकर तक 30 रुपये का टिकट लेकर सफर कर रहे थे, वे 10 रुपये का टिकट लिए. 50 किमी तक का किराया 10 रुपये लगेगा. रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. हर 10 से 15 किमी बढ़ने पर 5 रुपये किराया बढ़ेगा. 90 किमी तक 30 रुपये किराया लगेगा. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/ed-arrested-lalus-close-aide-and-sand-king-subhash-yadav-court-sent-him-to-judicial-custody/">लालू

के करीबी व बालू किंग सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही