Search

 
 
 

धनबाद : 1400 महिलाओं से 2 माह माला गूंथने का काम लिया, भाग गई कंपनी

 
Dhanbad : ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है. राजस्थान की कंपनी एलप्रो इंटरप्राइजेज ने शहर की करीब 1400 महिलाओं को मोतियों की माला गूंथने के लिए काम पर रखा. दो महीने तक काम भी लिया. इसके बाद कंपनी भाग गई. सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने सोमवार 10 अक्टूबर को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-retired-employees-of-jhamada-protested-demanding-payment-of-dues/">(Dhanbad)

के बैंक मोड़ थाना पहुंचकर कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत दी. हंगामा भी किया. महिलाओं ने आरोप लगाया कि कंपनी ने माला गूंथने का काम देने के एवज में प्रत्येक से 1600-1600 रुपए सिक्युरिटी मनी के रूप में जमा भी कराया. जब वेतन देने की बात हुई, तो कंपनी फरार हो गई. थाना पंहुची संगीता देवी और सीमा देवी ने बताया कि एलप्रो इंटरप्राइजेज कंपनी ने बैंक मोड़ स्थित उर्मिला टावर में अपना ऑफिस खोला था. कंपनी के प्रतिनिधि राहुल कुमार, जतिन कुमार व दिनेश कुमार ने एजेंट के माध्यम से शहर की 1400 महिलाओं को मोती की माला बनवाने के लिए जोड़ा. सभी से सिक्युरिटी मनी जमा कराई और दो महीना तक काम भी कराया. पारिश्रमिक भुगतान के लिए उन्हें रविवार और सोमवार को बुलाया गया था. वहां जाने पर ऑफिस बंद मिला. तीनों प्रतिनिधियों का मोबाइल नंबर भी नहीं लग रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ministry-of-coal-to-review-pension-every-three-years-union/">धनबाद

: हर तीन साल पर पेंशन की समीक्षा करे कोयला मंत्रालय- संघ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही