Search

 
 
 

धनबाद: बाल विवाह, मजदूरी, तस्करी व बाल यौन शोषण मिटाने की शपथ ली

 

कार्यशाला में लोगों ने लिया जागरुकता फैलाने का संकल्प

Katras/Baghmara : बाघमारा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसवरिया में गुरुवार 27 जुलाई को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला में बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण की समस्या पर गहन विचार मंथन किया गया. वक्ताओं ने इन सामाजिक बुराइयों के बारे में लोगों को अवगत कराया व इसके खिलाफ समाज में जागरुकता फैलाने के लिए प्रेरित किया. कार्यशाला में मौजूद लोगों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की शपथ भी दिलाई गई. कार्यशाला में प्रधानाध्यापक सुदाम प्रसाद साव, पार्वती देवी, सुनील कुमार दास, रामचंद्र नापित, हरिप्रसाद महतो, उमा कुमारी, संजीव कुमारी, सुहानी कुमारी, अंशु कुमारी, आरती कुमारी, दीपिका कुमारी, बिट्टू कुमारी, मुस्कान कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही