Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बैठक में मुखिया प्रतिनिधियों को देख तोपचांची बीडीओ नाराज

Topchachi : तोपचांची (Topchachi ) तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार 27 फरवरी को वृद्धा पेंशन योजना के संबंधित बैठक हुई, जिसमें पेंशन योजना के लंबित आवेदनों तथा पेंशन भोगी मृत व्यक्तियों के बारे में छानबीन की गई. बैठक में तोपचांची प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया को बुलाया था. परंतु बैठक में मुखियों की जगह उनके प्रतिनिधि ज्यादा मौजूद थे. इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का ने जनप्रतिनिधियों को फटकार लगाई. कहा कि बैठक में मुखिया को आने के लिए कहा गया था. परन्तु ज्यादा संख्या में उनके प्रतिनिधि पहुंचे हैं. उन्होंने सभी मुखिया प्रतिनिधि को बैठक से बहार जाने को कहा. बीडीओ का कड़ा रुख देक सभी मुखिया प्रतिनिधि बैठक से बाहर चले गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही