Search

 
 
 

धनबाद : पानी की समस्या झेल रहे तोपचांची के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 
Topchanchi : भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहराता जा रहा है. तोपचांची प्रखंड की तांतरी पंचायत के यादव टोला के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर बाल्टी, डेगची लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि यादव टोला में पानी की घोर किल्लत है. गांव में सरकारी स्तर पर पेयजल को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है. कुएं सूख गए हैं. महिलाओं को पथरीले रास्तों पर चलकर तपती दोपहरी में दूर से पानी लाना पड़ रहा है. सरकार की हर घर नलजल योजना समेत पेयजल से संबंधित कोई योजना आज तक गांव में नहीं पहुंची है. करीब 500 की आबादी को पेयजल की समस्या से रोज जूझना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-told-hc-pintu-got-the-survey-done-from-co-office-only-on-the-request-of-hemant/">BREAKING

: ED ने HC में कहा- हेमंत के कहने पर ही पिंटू ने CO ऑफिस से करवाया सर्वे, जमीन पर हेमंत का कब्जा, बहस जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही