Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची की शृष्टि ने बैंक पीओ परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

 
Topchanchi : तोपचांची की शृष्टि जायसवाल ने आईबीपीएस की बैंक पीओ परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. शृष्टि को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पीओ का पद प्राप्त हुआ है. उसे दूसरे प्रयास में सफलता मिली है. शृष्टि की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल-कॉलेज से हुई है. उसके पिता का निधन काफी पहले हो गया था. शृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत, माता का आशीर्वाद और भाई व गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है. शृष्टि के भाई सजीव जायसवाल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने पर ज्यादा जोर देते हैं, लेकिन उसकी बहन ने सरकारी स्कूलों व कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर यह मुकाम हासिल किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही