Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  वर्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अव्वल आदित्य को किया गया सम्मानित

Katras :  कतरास (Katras) रांची के धुर्वा स्थित ओल्ड एचईसी स्कूल में विगत 19 अप्रैल को आयोजित वर्ड (शब्द) चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य राज सिन्हा को सोमवार 15 मई को यहां सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से कई स्कूलों के छात्र शामिल हुए थे. पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले प्राथमिक विद्यालय बंगला बालक कतरास हटिया के छात्र को प्रधानाध्यापक युधिष्ठिर रजक, शिक्षक दिलीप दास, स्कूल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर व समाजसेवी डॉ मधुमाला ने सम्मानित करते हुए उसकी हौसला आफजाई की. पिता प्रवीण सिन्हा ने कहा कि एक छात्र की सफलता के पीछे उसके शिक्षक की मेहनत छिपी होती है. मालूम हो कि पछले 19 अप्रैल को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय वर्ड (शब्द) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में आदित्य ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया. डॉ मधुमाला एवं डॉ स्वतंत्र ने विद्यालय के सभी बच्चों को कलम एवं चॉकलेट देकर उत्साह बढ़ाया, जबकि शिक्षक दिलीप कुमार दास ने कहा कि एक गुरु के लिए वह पल गौरव का होता है, जब उसका शिष्य किसी प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराता है. मौके पर शिक्षक रबिल अंसारी, शिक्षिका चित्रा कुमारी, सहदेव रवानी, अमर सेन, अनुराग बजरंगी, मिंटू दे, लक्ष्मण रवानी, देवाशीष पटवा, मुकेश ठाकुर, संजय रवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही