Search

 
 
 

धनबाद: एफसीआइएल प्रबंधन के खिलाफ 4 अगस्त को मशाल जुलूस

 

भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने का दिया निर्देश

Sindri : एफसीआइएल द्वारा पीपी कोर्ट के जरिये अतिक्रमण हटाने से पहले पुनर्वास की मांग करती भाजपा सिंदरी नगर कमेटी की बैठक मंगलवार 1 अगस्त को रोहड़ाबांध कार्यालय में हुई. नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि पार्टी धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा की उपस्थिति में पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन करेगी. एफसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ भाजपा नोटिस धारियों को साथ लेकर 4 अगस्त को मशाल जूलूस निकालेगी. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क पर ध्यान दें. एफसीआईएल प्रबंधन को पुनर्वास करने पर विवश करें. भाजपा का प्रतिनिधिमंडल धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह से पुनः मिलेगा. बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, ब्रजेश सिंह, सुमन चौधरी, नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री रविश्वर मराण्डी, नगर उपाध्यक्ष गणपति बाउरी, मनीष सिन्हा, संजय महतो, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अणिमा सिंह, नगर मंत्री सुनील शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष रामजी सिंह, पूर्व नगर महामंत्री जगदीश बाउरी, युवा मोर्चा नगर महामंत्री बिरेन्द्र कुमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर महामंत्री बिरेन्द्र हांसदा, ईश्वर यादव, शिवप्रकाश, इंद्रजीत सिंह, गणेश सिंह, कृष्णा राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही