Search

 
 
 

धनबाद : प्रताड़ना से तंग बिहार से भागी महिला हिरासत में

 
Dhanbad : बिहार पुलिस ने सरायढेला थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी के एक घर में 26 जून सोमवार को छापेमारी कर दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि विवाहिता जमुई जिले की निवासी है जबकि लड़की धनबाद की है. दोनों जमुई से भागने के बाद पहले जमशेदपुर पहुंचे. वहां कुछ दिनों तक रहने के बाद धनबाद की वृंदावन कॉलोनी स्थित एक घर में रह रहे थे. विवाहित महिला के पति ने जमुई थाना में मामला दर्ज कराया था. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वृंदावन कॉलोनी से दोनों को हिरासत में ले लिया. विवाहित महिला के मुताबिक, पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. इस दौरान वह धनबाद की युवती, जो वहां उसकी पड़ोसी भी थी, उसके संपर्क में आई. एक-दूसरे से अपना दर्द बांटने लगी. वह एक दिन सुनियोजित तरीके से अपने पति के साथ रेस्टोरेंट पहुंची, जहां युवती इंतजार कर रही थी. जब पति खाने का बिल चुकाने के लिए रेस्टोरेंट के काउंटर पर गया, तो वह मौका पाकर युवती के साथ भाग निकली. जमुई पुलिस दोनों को अपने साथ बिहार ले गई. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-congress-district-president-discussed-the-burning-problems-with-the-deputy-commissioner/">

 धनबाद:  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से की ज्वलंत समस्याओं पर बातचीत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही