Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: टोटेमिक कुड़मी समाज ने मांगा जनजाति का दर्जा, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Sindri : सिंदरी (Sindri) केंद्रीय समिति के आह्वान पर टोटेमिक कुड़मी समाज का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार 26 जुलाई को राज्यपाल के नाम ज्ञापन बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार को सौंपा. संगठन ने सरकार से कुड़मी जनजाति को पुनः जनजाति सूची में सूचीबद्ध करने की मांग की है. ज्ञापन में बताया है कि कुड़मी जनजाति आजादी से पूर्व प्रीमिटिव ट्राइब में सूचीबद्ध था. किंतु 1950 ई. में किसी कारणवश कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं किया जा सका. तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी ने भी इसे भूल माना था. तब से आज तक कुड़मी जनजाति को जनजाति सूची में शामिल करने के लिए आंदोलन किया जा रहा है. मांगें पूरी नहीं की जाती है तो  20 सितंबर को पूरे झारखंड में अनिश्चितकालीन रेल का चक्का जाम किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में उप प्रमुख आशा देवी, केंद्रीय महासचिव युवा मोर्चा राजु कुमार महतो, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संजय कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुक्तेश्वर महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, विष्णु महतो, मुनचुन महतो, जलेश्वर महतो, शिवचरण महतो, मनोज महतो, प्रकाश महतो, राजीव महतो, दिनेश महतो, हबुलाल महतो, दिवाकर महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही