Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में टोटो चालकों की गुहार, टाइगर जवान बंद करे अत्याचार

Advertisement
Advertisement
टोटो चालकों ने बैठक कर टाइगर जवानों के ख़िलाफ खोला मोर्चा, बेवजह पिटाई का लगाया आरोप
Jharia : झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित काली मंदिर प्रांगण में मंगलवार 18 जुलाई की दोपहर झारखंड ई रिक्शा टोटो संघ ने बैठक की. बैठक के दौरान टोटो चालकों ने झरिया पुलिस व टाइगर जवानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. टोटो चालकों ने झरिया पुलिस के टाइगर जवान पर मारपीट व परेशान करने का आरोप लगाया. कई चालकों ने टाइगर जवान द्वारा पिटाई से हुए अपने जख्मों को दिखाया. टोटो चालकों ने बताया कि झरिया पुलिस के टाइगर जवान हर रोज परेशान कर रहे हैं. टोटो चालकों को सड़कों पर देखते ही लाठी चार्ज कर देते हैं. संघ के प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा ने कहा कि क्या टोटो रिक्शा चलाना पाप है, क्या टोटो चालक कोयला या लोहा चोर नजर आते है. टोटो चालकों को ना ही कोई स्टैंड मिलता है, ना ही कोई और सुविधा. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को आवेदन देंगे. अगर थाना प्रभारी ज़रूरी कदम नहीं उठाते तो धनबाद पुलिस के वरीय अधिकारियों तक अपनी आवाज़ पहुंचाएंगे. [caption id="attachment_703180" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/TOTO-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> बैठक के बाद नारेबाज़ी करते टोटो चालक[/caption] बैठक में झारखंड ई रिक्शा टोटो संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा, झरिया मंडल अध्यक्ष राहुल रवानी, सचिव आजाद कुमार राम, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष राम बहादुर मालाकार, उपसचिव अमित कुमार साव, संरक्षक मनोज कुमार गुप्ता, विकाश साव, मोहित सिंह, प्रमोद वर्मा ,प्रमोद ठाकुर, सूरज कुमार, विपिन वर्मा, सतीश चंद्र दुबे समेत कई टोटो चालक मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-fcil-management-softened-after-siege-of-administrative-building-in-sindri/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी में प्रशासनिक भवन के घेराव के बाद नरम पड़ा एफसीआईल प्रबंधन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही