Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:टोटो चालकों ने दिया धरना, ठहराव व सुविधाओं की मांग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झारखंड इ रिक्शा टोटो संघ ने 1 मार्च को जिला मुख्यालय पर अपने दो सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा ने बताया कि पूरे जिले में 15 हजार से अधिक टोटो रिक्शा है. सैकडों पढ़े लिखे लोग ईमानदारी से टोटो चलाकर अपनी आजिविका चलाते हैं. लेकिन जिला प्रशासन न तो ठहराव की व्यवस्था की है और न ही चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था है. जिससे चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. पुराना बाजार चेम्बर के लोग दुकान के आगे ठेला वालों को बैठा कर अवैध वसूली करते हैं. सड़क जाम का दोष टोटो चालकों पर फेंक दिया जाता है. धरना में भारी संख्या में टोटो चालक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही