Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच के इनडोर में चलेगा टोटो

Advertisement
Advertisement

चौथे तल तक मेडिकल के सामान पहुंचाने का हो चुका है ट्रायल

Dhanbad: जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के इनडोर में जल्द ही टोटो चलता दिखेगा. अस्पताल के इनडोर में टोटो के जरिये चौथे तल तक मेडिकल के सामान पहुंचाने का ट्रायल किया जा चुका है. अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि ट्रायल की रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी गई है. अब कैथ लैब भवन से टोटो को चलाने की तैयारी हो रही है, जिससे मरीजों को इनडोर तक पहुंचने की सुविधा मिले. पुराने भवन के साथ कैथलैब में भी टोटो के संचालन की तैयारी की जा रही है. बताते चलें कि इसके पहले अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने उपायुक्त वरुण रंजन को सुझाव दिया था, जिस पर सहमति जताते हुए डीएमएफटी से अस्पताल को टोटो देने की तैयारी की जा रही है. उपायुक्त का निर्देश मिलते ही टोटो की खरीदारी शुरू हो जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही