Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टोयोटा की बहुप्रतीक्षित टोयोटा रुमियन की हुई शानदार लॉंन्चिंग, 50 से ज़्यादा कारों की हुई बुकिंग

Advertisement
Advertisement
7 सीटर बजट फ्रैंडली रुमियन की कीमत 10.29 लाख से शुरू, 20-26 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा
Govindpur : गोविंदपुर स्थित धनबाद टोयोटा बागसुमा शोरूम में टोयोटा की बहुप्रतीक्षित कार टोयोटा रुमियन की शानदार लॉन्चिंग शुक्रवार 15 सितंबर को जीटा के अध्यक्ष अमितेश सहाय और धनबाद रोटरी क्लब के अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल ने किया. यह कार कम बजट में 7 सीटर की चाह रखने वाले ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जा रही है. कार की कीमत 10.29 लाख से शुरू होती है. कंपनी के डायरेक्टर यश आदित्य ने बताया कि टोयोटा रूमीयन 1462 सीसी में पेट्रोल और सीएनजी के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों संस्करण में उपलब्ध है. कंपनी 20-26 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा कर रही है. इस कार को प्रोजेक्टर हेडलैंप, ड्यूल टोन एलाय व्हील, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी, कूज कंट्रोल जैसी तमाम अत्याधुनिक फीचर और सुविधाएं आकर्षक और डिमांडिंग बनाती हैं. उन्होंने बताया कि इसकी बुकिंग 15 हज़ार रूपये से हो रही है और अभी तक 50 से ऊपर की बुकिंग की जा चुकी है. यश आदित्य ने कहा कि टोयोटा अपने ग्राहकों की चॉइस और डिमांड का हमेशा ख्याल रखती है. हाल के समय में ग्राहकों का रुझान वैसी कारो पर काफी जा रहा है, जो ज्यादा माइलेज, स्पेस और कम प्रदूषण फैलाती हो. ग्राहकों के इन्हीं डिमांड को ध्यान में रखते हुए कम बजट में इस 7 सीटर फैमिली कार को पेश किया गया है. इसमे टोयोटा की गुणवत्ता और भरोसा के साथ सभी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गयी हैं. इस अवसर पर धनबाद टोयोटा के सेल्स  जीएम सुनील सिंह, सर्विस जीएम सुप्रतिम देबनाथ, टीम लीडर आजम, शैलेन्द्र तिवारी, मनीष कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-electrical-department-of-bit-sindri-organized-voltage-program-on-engineers-day/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : इंजीनीयर्स डे पर बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रिकल विभाग ने आयोजित किया वोल्ट एज कार्यक्रम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही