Search

 
 
 

धनबाद: झरिया-सिंदरी रोड पर नाले में मिला ट्रैक्टर चालक का शव

 
Sindri: गोशाला ओपी अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप सोमवार 26 जून को दोपहर एक बजे ट्रैक्टर चालक का शव बरामद हुआ है. शव झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर पुलिया के नीचे पड़ा था, जिसकी पहचान टासरा बस्ती निवासी नारायण सिंह के रूप में की गई है.  ओपी पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी थी. घटना के संबंध में बताया गया है कि कुछ स्थानीय लोग उस मार्ग से गुजर रहे थे. तभी उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी. खबर आग की तरह फैल गई. घटनास्थल पर परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि वह देर शाम से गायब थे. वह चासनाला में पानी छिड़काव करनेवाले ट्रैक्टर का चालक था. परिजनों का कहना है कि नारायण सिंह एक दिन पहले रविवार की सुबह चासनाला गए थे. देर शाम तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन की गई. परंतु कुछ पता नहीं चला. सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे नाले में शव पड़े होने की खबर मिली. गोशाला ओपी प्रभारी प्रदीप कच्छप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही