Search

धनबाद : पुटकी में ट्रैक्टर ने टोटो को मारी टक्कर, 3 महिलाएं समेत 4 लोग जख्मी

Putki : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर पुटकी दो नंबर के समीप सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर ने टोटो को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में टोटो पर सवार तीन महिएं समेत चार लोग घायल हो गए. टोटो चालक पीबी प्रोजेक्ट कॉलोनी निवासी शम्भू झा को गंभीर चोट लगी है. उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया. अन्य तीन घायलों में धोबनी चेकपोस्ट की दीपिका कुमारी, पुटकी 10 नंबर की नीतू कुमारी व मस्जिद पट्टी की चांदनी परवीन शामिल हैं. टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. ट्रैक्टर भागाबांध निवासी रमन साव का बताया जाता है. बताया गया कि चालक ट्रैक्टर लेकर रॉग साइड में जा रहा था. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-union-fast-on-may-1-against-chaos-in-bgh/">बोकारो

: बीजीएच में अव्यवस्था के खिलाफ यूनियन का अनशन एक मई को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//