Search

 
 
 

धनबाद : ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य के फरमान पर भड़के व्यवसायी

 

निगम को करना चाहिए समस्या का समाधान : प्रमोद गोयल

Dhanbad : शहर के व्यवसायियों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अभाव में दुकानें सील कर दी जाएंगी. नगर निगम का यह फरमान 21 जुलाई को जारी होते ही धनबाद के व्यवसायियों में रोष फैल गया है. बैंकमोड़ चैम्बर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने नगर निगम के इस फरमान पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि निगम को व्यवसायियों के साथ ट्रांसपेरेंट व्यवहार करना चाहिए. डरा धमका कर और तुगलकी फरमान जारी करने से व्यवस्था में सुधार नहीं आएगा. उन्होंने कहा कि निगम को चेंबर के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए. सकारात्मक प्रयास से ही कुछ हो सकता है. शहर के तमाम बड़े व छोटे व्यवसायी सरल व सुगम तरीके से ट्रेड लाइसेंस बनवा सकें, इसका उपाय ढूंढना चाहिए. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र की लगभग 60 प्रतिशत दुकानें मार्केट पैलेस ( मॉल ) में हैं. व्यवसायियों तथा छोटे दुकानदारों की समस्याओं को समझते हुए बिल्डिंग के मालिकों तथा संबंधित चेंबर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालें. निगम व्यवसायियों की समस्या के समाधान के लिए है ना कि पैदा करने के लिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही