Search

 
 
 

धनबाद : पीपी एक्ट कोर्ट में व्यापारियों को उपस्थित होकर पक्ष रखना होगा-दीपू

 
दुकान आवंटन के मुद्दे पर सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने की बैठक Sindri : एफसीआईएल प्रबंधन द्वारा मौखिक रूप से व्यापारियों को दुकान आवंटन व सिंदरी चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा पीपी एक्ट कोर्ट में व्यापारियों की उपस्थिति को लेकर सिंदरी चेंबर ने बैठक की. सोमवार 17 जुलाई को शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में चेंबर की बैठक में सचिव दीपक कुमार दीपू ने कहा कि पीपी एक्ट कोर्ट में अपना पक्ष को रखते हुए व्यापारी उपस्थित हों. सचिव ने बताया कि प्रबंधन ने चेंबर को बताया है कि दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था दी जाएगी. इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में भूमि चिन्हित की जा रही है. वकील की राय के अनुसार प्रत्येक नोटिस प्राप्तकर्ता को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना है. कोर्ट से समय मांगा जा सकता है. चेंबर अपने संविधान के तहत सिर्फ व्यापारियों के लिए लड़ाई लड़ सकता है. हालांकि न्याय के लिए आप सभी स्वतंत्र हैं. उन्होंने प्रेस को बताया कि सिंदरी चेंबर ने किसी भी प्रकार की कोई बंदी का आह्वान मंगलवार को नहीं किया है. बैठक में उपाध्यक्ष संजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, पवन शर्मा, बास्की सिंह, राकेश सोनी, महेंद्र गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल, नकुल सिंह, रवि कुमार, राहुल कुमार, दीपक चौरसिया, अनिल कुमार, नकुल रजक, बलबीर सिंह नागी, प्रेम सिंह टग्गर, राजेश साव सहित कई चेंबर सदस्य व व्यापारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jslps-did-bank-linkage-of-38-sakhi-mandals/">धनबाद:

 जेएसएलपीएस ने 38 सखी मंडलों का कराया बैंक लिंकेज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही