Search

 
 
 

धनबाद: पानी टंकी के पास भिड़े ट्रैफिक के जवान व टोटो चालक

 

हाथापाई व मारपीट के बाद पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Dhanbad : पुराना बाजार पानी टंकी के पास शुक्रवार 25 अगस्त को ऑटो चालक व ट्रैफिक के जवान शिवपूजन पांडेय के बीच भिड़ंत हो गई. तू बात तू मै मै से शुरू हुई, जो हाथापाई, गाली गलौज व मारपीट तक पहुंच गई. दो टोटो चालक युवक एक ट्रैफिक जवान को सड़क पर पटक कर पीटने लगे. स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस जवान को बचाया. बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों के से बैंक मोड़ थाने में शिकायत नही मिली है. पुराना बाजार टेंपल रोड के समीप टोटो चालक ने पुलिस के साथ जमकर मारपीट की. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस ने टोटो चालक को नो पार्किंग एरिया में टोटो लगाने के लिए मना किया. इसके बाद उसकी पुलिस से तू-तू मै-मैं हुई व जमकर मारपीट के साथ पटका पटकी शुरू हो गई. स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को किसी तरह अलग किया गया. बैंक मोड़ थाना की पुलिस को भी बुला लिया गया. अब तक दो लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना है. आए दिन पुराना बाजार टेंपल रोड में टोटो चालक की मनमानी देखने को मिलती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही