Search

 
 
 

धनबाद: सिटी सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा से आनेवाले वाहनों को पकड़ा

 
Dhanbad : सिटी सेंटर के पास चौराहे पर यातायात पुलिस ने शुक्रवार 28 अप्रैल को वाहन जांच अभियान चलाया. गलत दिशा से आनेवाले कई वाहनों को जब्त कर यातायात थाना लाया गया. एक से डेढ़ घंटे तक यह अभियान चला, जिसमे दर्जनों बाइक और टेंपो जब्त किया गया. लेकिन उसके बाद सिटी सेंटर का चौक का वही हाल हो गया. रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन फिर से शुरू हो गए और यातायात पुलिस सिर्फ   मूक दर्शक बनकर खड़ी रहती है. जब साहब आते है तभी रॉन्ग साइड की कार्रवाई की जाती है. उसके बाद गप शप का सिलसिला जारी हो जाता है. सिटी सेंटर, असर्फी अस्पताल, और पेट्रोल पंप तीनों एक साइड में पड़ता है. असर्फी तथा सिटी सेंटर जाने वाले वाहनों को सीएमआरआई गेट से टर्न लेकर आना है, लेकिन जल्द बाजी में लोग रॉन्ग साइड मतलब सिटी सेंटर से ही घुसकर निकल जाते हैं. यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था.  अचानक शुक्रवार को सिटी सेंटर के पास यातायात पुलिस डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में यह जांच अभियान चलाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही