Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : यातायात पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  यातायात पुलिस एवं परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार 4 मार्च को डबल हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य कागजात की जांच का अभियान चलाया गया. यातायात डीएसपी राजेश कुमार तथा जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह सिटी सेंट व  पुलिस लाइन के पास वाहन जांच अभियान में मौजूद थे. डीटीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से यातायात नियमों की अवहेलना को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दो पहिया वाहन के साथ पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना अति आवश्यक है. इसी कड़ी में सिटी सेंटर के पास यातायात डीएसपी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. वहीं यातायात डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पिछले कई महीनों से डबल हेलमेट, सीट बेल्ट तथा काली फिल्म के खिलाफ यह अभियान जोरों से चलाया जा रहा है. अभियान से धनबाद वासियों में काफी जागरुकता भी आई है. मोटरसाइकिल चालक हेलमेट लगाकर चल रहे हैं, लेकिन उनके साथ पीछे बैठे लोग हेलमेट नहीं लगा रहे है. हालत यह है कि दुर्घटना के समय हेलमेट चालक को चोट कम लगती है, जबकि पीछे बैठने वाले की स्थिति गंभीर हो जाती है. उनकी मौत की भी आशंका बनी रहती है. इसीलिए धनबाद के विभिन्न चौक चौराहों पर ऐसा अभियान चलाया जा रहा है. होली पर्व को लेकर देर शाम से ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि कोई भी चालक शराब पीकर वाहन नहीं चलाए. ऐसे लोगों पर यातायात पुलिस की कड़ी नज़र रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही