Search

 
 
 

धनबाद : जवान के साथ मारपीट के बाद ट्रैफिक पुलिस हुई रेस

 

 दर्जनों टोटो व ऑटो को जब्त कर ले गई थाना

Dhanbad : ट्रैफिक पुलिस के जवान की पिटाई के बाद ट्रैफिक पुलिस 26 अगस्त शनिवार को दर्जनों टोटो व टेंपो चालकों को वाहन सहित पकड़ कर ट्रैफिक थाना ले गई. टोटो चालक धनंजय कुमार रविदास का कहना है कि गाड़ी के कागजात रहने के बावजूद पुलिस पकड़ कर ले आई है. एक दिन पहले ट्रैफिक जवान व टोटो चालक के बीच झगड़े के बाद पुलिस सभी टोटो वालों को पकड़ रही है. कहा कि मारपीट किसी ने की, जबकि सजा कोई और भुगत रहा है. ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि आरक्षी शिवपूजन पांडेय के साथ शुक्रवार को टोटो चालकों ने मारपीट की है. आरक्षी ने बैंक मोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसी मामले में दो युवकों को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है. शनिवार को दर्जनों ऑटो और टोटो को पकड़ा गया है. कहा एमवीआई एक्ट का जो भी पालन नहीं कर रहा है, उन सभी पर कार्रवाई की गई है.

 रूट का होगा निर्धारण, कमेटी का हुआ गठन

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि उपायुक्त ने टोटो व ऑटो के रूट के लिए कमेटी का गठन किया है. कमेटी में एसडीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पदाधिकारी व नगर निगम को रखा गया है. उपायुक्त ने निर्देश दिया गया है कि शहर में चलनेवाले टोटो व ऑटो का विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करें. बहुत जल्द एसडीओ बैठक बुलाएंगे. सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा. धनबाद शहर में ऑटो और टोटो का रूट निर्धारण किया जाएगा. एसडीओ बैठक में सभी चीजें तय करेंगे.

 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

नाबालिग अगर टोटो या ऑटो चला रहा है, तो उस पर मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. शीघ्र ही ऐसे चालकों को चिह्नित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही