Search

 
 
 

धनबाद : सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने ट्रैफिक पुलिस ने निकाली बाइक रैली

 
Dhanbad : धनबाद जिले में इन दिनों राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसके तहत लोगों को सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली. डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह व आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली परिवहन कार्यालय से निकलकर लुबी सर्कुलर रोड, पूजा टॉकिज, डीआरएम चौक, कोर्ट मोड़, रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस परिवहन कार्यालय पहुंची. डीटीओ ने ने कहा कि रैली के माध्यम से सड़क पर पैदल, दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन से चलने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया. ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि पिछले करीब एक माह से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का प्रभाव लोगों पर पड़ा है. अब वे जागरूक हो रहे हैं .जिन वाहन चालकों पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का प्रभाव नहीं पड़ा है उनके विरुद्ध अब दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. मौके पर आरसीडी के सहायक अभियंता पंकज कुमार, ओम प्रकाश, कनीय अभियंता अनिल कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, एमवीआई हरीश कुमार, शुभम कुमार, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी  देवेंद्र कुमार व ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे. यह भी पढ़ें : दिग्गज">https://lagatar.in/cm-handed-over-the-plot-papers-to-veteran-hockey-players-salima-and-nikki/">दिग्गज

हॉकी खिलाड़ी सलीमा और निक्की को सीएम ने सौंपा भूखंड का पेपर
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही