Search

 
 
 

धनबाद:झरिया में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, न कटता है चालान, न रहते पुलिस के जवान

 

हर जगह जाम, मोटरसाइकिल सवार लहरिया कट से दिखाते हैं हैरतअंगेज करतब

Jharia : झरिया शहर में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है. शहर का 2 किलो मीटर लंबा मुख्य मार्ग जाम से कराह रहा है. सड़कों पर मोटरसाइकिल सवार लफंगे लहरिया कट से हैरतअंगेज करतब दिखाते नजर आते हैं, मानो किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो. लक्ष्मीनिया मोड़ से लेकर बस स्टैंड तक जाम में फंसे वाहनों के हॉर्न की आवाज दूर तक सुनाई देती है. बावजूद यहां न कोई ट्रैफिक पुलिस का   अधिकारी नजर आता है और न ही कोई ट्रैफिक जवान. धनबाद जिला के हर चौक चौराहे पर दो-चार ट्रैफिक पुलिस के जवान हर वक्त मुस्तैद दिख जाएंगे, लेकिन घनी आबादी वाले झरिया शहर में एक भी नजर नहीं आता. हालांकि झरिया थाना प्रभारी ने भी धनबाद जिला ट्रैफिक पुलिस के वरीय अधिकारियों से यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है.

  मेन रोड को बना दिया अवैध पार्किंग स्थल

शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शुमार सब्जी मंडी से देशबंधु सिनेमा हॉल होते हुए धर्मशाला रोड से अवस्थी चौराहा जाने वाले मार्ग पर गुजरने से लोग अब कतराने लगे हैं. इस पर मार्ग पर दिन भर जाम लगता है. यहां आने वाले लोग भी सड़कों पर ही गाड़ी खड़ी कर खरीदारी करते हैं. इस रोड पर सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक गहमा-गहमी बनी रहती है. इस बीच यदि कोई चार पहिया वाहन या हाथठेला मार्ग पर आ जाता है तो यातायात ठप सा हो जाता है.

        बेतरतीब तरीके से ऑटो रिक्शा की पार्किंग

[caption id="attachment_709518" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/auto-richsha-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मनचाहे तरीके से सड़कों पर खड़े ऑटो रिक्शा[/caption] झरिया शहर के चौक-चौराहों पर बेढंग तरीके से ऑटो रिक्शा सहित भाड़े के अन्य वाहनों का बेतरतीब खड़ा रखने पर सड़क जाम की समस्या हो रही है. ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर रोक की दिशा में ट्रैफिक पुलिस अक्षम साबित हो रही है. ऑटो रिक्शा यूनियन की मानें तो शहर के विभिन्न हिस्सों में ऑटो पड़ाव की जरूरत वर्षों से महसूस की जा रही है. अबतक किसी भी जगह पर विधिवत स्टैंड नहीं बनाया जा सका है. इस कारण लक्षमीनिया मोड़ से बस स्टैंड तक ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा चालकों को जहां तहां वाहन खड़ा करना पड़ता है. धनबाद पुलिस की यातायात शाखा झरिया के उन ऑटो-रिक्शा चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू करने में विफल रही है. शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले अधिकतर वाहन चालक अप्रशिक्षित हैं. उनमें से कई के पास ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज भी नहीं है. ऐसे नौसिखिया चालक शहर की सड़कों पर यातायात की अराजकता बढ़ा रहे हैं.

ट्रैफिक पुलिस बल की भी है कमी : राजेश कुमार

ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि झरिया शहर में ट्रैफिक जवानों की तैनाती नहीं है. झरिया में नया ट्रैफिक थाना बनाने के लिए मुख्यालय को छह माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया है. ट्रैफिक पुलिस बल की भी कमी है. जब कभी स्पेशल अभियान चलता है तोफाइन काटा जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही