Topchanchi : तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात एक ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में ट्रेलर चालक बच्चू यादव को चोट आई है. ट्रेलर चालक बच्चू यादव ने बताया कि वह गोरखपुर से माल लेकर कोलकाता जा रहा था. अचानक नींद आ जाने के कारण आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला. एनएच कर्मियों व तोपचांची पुलिस की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]
धनबाद : तोपचांची में ट्रेलर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, चालक जख्मी
Last Updated: May 30, 2024 12:00 AM (IST)