Search

 
 
 

धनबाद : बाइक को ट्रेलर का धक्का, परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की मौत

 
Nirsa: जीटी रोड हटिया मोड़ के समीप 28 जुलाई की दोपहर ट्रेलर की चपेट में आ जाने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया. मृत छात्ना निशा चौहान (18 वर्ष ) अपने भाई के साथ गोपालगंड स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज से परीक्षा देकर अपने घर पश्चिम बंगाल के शीतलपुर जा रही थी. इसी दौरान निरसा हटिया मोड़ के समीप एक ट्रेलर ने बाइक को पीछे से जोरदार धक्का मारा. जिसमें बाइक पर पीछे बैठी छात्ना निशा चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाइक चला रहे  उसके भाई को मामूली चोट आई है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. निरसा थानेदार सह इंसपेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बताया कि ट्रेलर को पकड़ लिया गया है. सकड़ जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर हटाया गया. मृतका के घरवालों को सूचना दे दी गई  है. यह भी पढ़ें : जज">https://lagatar.in/dhanbad-judge-uttam-anand-murder-case-58-witnesses-two-investigators-and-one-year-now-the-sentence/">जज

उत्तम आनंद हत्याकांड : 58 गवाह, दो अनुसंधानकर्ता और एक साल, अब सजा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही