Search

धनबाद: बाघमारा के मुचीरायडीह रेलवे फाटक पर फंसा ट्रेलर, वाहनों की लगी लंबी कतार

Baghmara : बाघमारा (Baghmara) महुदा थाना अंतर्गत मुचीरायडीह रेलवे फाटक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. आए दिन यहां जाम से लोगों को परेशान होना पड़ता है. सोमवार 9 मई की देर रात एक ट्रेलर फाटक के बैरियर में अटक गया. ट्रेलर रेल की पटरी के बीचों बीच खड़ा रह गया. इस बीच फाटक के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई. गनीमत हुई कि समय रहते राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया. बता दें कि इस रेलवे फाटक पर आम आदमी, व्यापारी, राहगीर आदि सभी परेशान रहते हैं. चार लेन सड़क निर्माण कार्य के कारण फाटक के पास ओवर ब्रिज का काम चल रहा है. इस कारण भारी वाहनों का इस फाटक से गुजरना फिलहाल मना है. बावजूद ट्रक और ट्रेलर इसी रास्ते से गुजरते हैं. उसे रोकने के लिए कोई कर्मी भी उस जगह तैनात नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-trying-to-put-illegal-pressure-on-the-state-government-ramesh-tudu/">धनबाद:

राज्य सरकार पर अवैध दबाव बनाने की कोशिश कर रही भाजपा: रमेश टुडू [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//