Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों ने की बिहार की तर्ज पर नियमावली की मांग

Katras :  कतरास (Katras) लिलौरी मंदिर स्थित पार्क के समीप झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की आवश्यक बैठक बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख ने कहा कि 26 फरवरी को रांची  में सहायक अध्यापकों का महा सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें 24 जिलों के शिक्षक उपस्थित होंगे. बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अध्यक्ष चंदन मोदक ने कहा कि झारखंड सरकार ने पारा शिक्षकों के साथ जो वादा किया था, वह सिर्फ सहायक अध्यापक बनने से पूरा नहीं हुआ. बिहार की तर्ज पर नियमावली लागू कर वेतनमान देने की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ करने की मांग की गई. बैठक में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अभिराम मुर्मू जिला अध्यक्ष निरंजन दे जिला उपाध्यक्ष मोती लाल महतो, जिला संयुक्त सचिव प्रदीप मोदक, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, गुड्डू चौधरी, परितोष महतो, मानिक महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही