Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राजकीय पुस्तकालय में 25 फरवरी शनिवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सेमिनार सह करियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जेपीएससी सातवीं बैच की टॉपर सह धनबाद जिले की प्रशिक्षु उपसमाहर्ता सावित्री कुमारी ने कहा कि तैयारी के दौरान कई बार ऐसा मौका आया जब लगा कि अब सब कुछ छोड़ दें, लेकिन मैंने धैर्य नहीं खोया. सफलता के प्रति आश्वस्त रहें और लगातार कोशिश करते रहें. एक सवाल के जवाब में कहा कि आप मीडियम ऑफ लैंग्वेज में उस भाषा को चुनें, जिसमें आप सहज हों, आप ट्रांसलेट करके अपनी बातों को सही से नहीं रख पाएंगे.
धनबाद: काउंसेलिंग में प्रशिक्षु उपसमाहर्ता ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
Leave a Comment