Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में 24 जनवरी मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि जिले के 21 विद्यालयों में आइसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास की शुरुआत होगी. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की कड़ी में यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इसलिए इसमें भाग लेने वाले शिक्षक व प्रधानाध्यापक गंभीरता से प्रशिक्षण को पूरा करें. शिविर में प्रभारी व प्रधानाध्यापकों को लैब के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया. बता दें कि जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालय, 17 प्रखंडस्तरीय आदर्श विद्यालय व एक मॉडल विद्यालय में लैब स्थापित होगाइस अवसर पर एडीपीओ विजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
धनबाद: बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में लगा प्रशिक्षण शिविर
Last Updated: Jan 24, 2023 12:00 AM (IST)